फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy CM met Paralympic players, said - good results are coming from the hard work and sports policy of the players

पैरालंपिक खिलाड़ियों से मिले डिप्टी सीएम, कहा- खिलाड़ियों की मेहनत और खेल नीति से आ रहे अच्छे परिणाम

Fri, 11 Feb 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM met Paralympic players, said - good results are coming from the hard work and sports policy of the players
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से आज नई दिल्ली में पद्मश्री अवार्डी एवं रियो पैरालंपिक में शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतने वाली दीपा मलिक ने मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ टोकियो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीतने वाली गुजरात की भविना पटेल भी साथ थीं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम, जो टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन भी हैं, ने दोनों पैरालंपिक मेडलिस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक व पैरालंपिक समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह सब हमारे खिलाड़ियों की लगन व मेहनत और सरकार की खेल नीति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में देश में सर्वाधिक नकद राशि देता है। ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये की एडवांस प्रोत्साहन राशि देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। खिलाड़ियों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के मकसद से खेल विभाग में 550 नए पद भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed