{"_id":"636fcfcca50e3c52117ee081","slug":"depots-closed-by-panbus-and-prtc-union-announced-to-stop-all-27-depots-from-sunday-bureau-news-pkl468098266","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पनबस और पीआरटीसी यूनियन ने डिपो किए बंद, रविवार को सभी 27 डिपो ठप करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पनबस और पीआरटीसी यूनियन ने डिपो किए बंद, रविवार को सभी 27 डिपो ठप करने का एलान
Sat, 12 Nov 2022 10:24 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:24 PM IST
सार
फिरोजपुर कैंट डिपो पर यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने मुलाजिमों को संबोधित करते हुए कहा कि निदेशक जानबूझकर पंजाब बंद करवाना चाह रहे हैं। बटाला डिपो में कंडक्टर के खिलाफ गलत रिपोर्ट की गई थी, जिसके बारे में यूनियन एक हफ्ते पहले सबूत पेश कर चुकी थी। फिर भी कंडक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज
- फोटो : फाइल
विस्तार
पनबस, पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब ने शनिवार को बटाला और फिरोजपुर डिपुओं के मसले पर सभी पनबस डिपुओं समेत 18 बस डिपुओं को बंद कर सरकार और विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मुलाजिमों की यूनियन ने चेतावनी दी है कि बटाला में बस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई और अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं किए जाने के विरोध में रविवार को राज्य के सभी 27 बस डिपुओं को बंद किया जाएगा। मुलाजिमों ने जालंधर में पीएपी चौक और चंडीगढ़ मार्ग पर खरड़ टी-प्वाइंट बंद करने का भी एलान किया है।
विज्ञापन
मुलाजिमों का आरोप है कि सरकार लंबे समय से न तो वेतन बढ़ा ही है और न ही कच्चे मुलाजिमों को पक्का कर रही है। मुलाजिमों का कहना है कि 12 साल से भी अधिक समय से जो मुलाजिम कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं, उनके बारे में सरकार टालमटोल कर रही है और ऐसे मुलाजिमों को अलग-अलग बहाने बनाकर नौकरी से हटाया जा रहा है। फिरोजपुर कैंट डिपो पर यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल ने मुलाजिमों को संबोधित करते हुए कहा कि निदेशक जानबूझकर पंजाब बंद करवाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
बटाला डिपो में कंडक्टर के खिलाफ गलत रिपोर्ट की गई थी, जिसके बारे में यूनियन एक हफ्ते पहले सबूत पेश कर चुकी थी। फिर भी कंडक्टर को ड्यूटी से हटा दिया गया। फिरोजपुर डिपो में पहले से 23 कंडक्टर कम हैं और उनसे भी 15 कंडक्टरों का पट्टी ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने एलान किया कि रविवार को पंजाब भर में बस डिपुओं को बंद रखा जाएगा और यात्रियों को होने वाली कठिनाई की जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।
विज्ञापन