फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Department to put information about schemes on official website: MP

योजनाओं की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर डालें विभाग : सांसद

Wed, 29 Oct 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Department to put information about schemes on official website: MP
पंचकूला। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) के अध्यक्ष सांसद वरुण चौधरी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लोग इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें। विभागों के अधिकारी योजनाओं की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डालें। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद व जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) के अध्यक्ष लोक निर्माण विश्राम गृह सेक्टर- 1 में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में मेयर कुलभूषण गोयल, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिला में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में 95 विषयों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों से फीडबैक लिया व उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सही व पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। संबंधित अधिकारी तय समय सीमा में कार्य को पूरा करें जिससे जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारी को पंच, सरपंच, जिला परिषद के सदस्य को ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए ताकि ट्रेनिंग कर अन्य लोगों को जागरूक कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बारे में विस्तार से संबंधित अधिकारी से फीडबैक लिया और जिले में और ज्यादा जन औषधि स्टोर का टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला की जनता से भी अपील की कि जन औषधि केंद्र से दवाई खरीद कर 20 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक धन की बचत करें। उन्होंने बताया कि इन जन औषधि केंद्र खोलने का केंद्र सरकार की मंशा जनता को महंगी दवाएं सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाकर लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि अवसंरचना निधि योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाओं के क्रियान्वन एवं किसानों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाकर अभियान के माध्यम से सचेत करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सफल आयोजन बारे आगामी बैठक में प्रदर्शनी व जागरूकता अभियान के फोटो के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत ओर उपायुक्त को कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के निर्देशानुसार जिला में योजनाओं का सफल क्रियान्वन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed