फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DEO gave instructions, admissions should be done in all the schools of the villages

Panchkula News: डीईओ ने दिए निर्देश, गांवों के सभी स्कूलों में किए जाएं एडमिशन

Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
DEO gave instructions, admissions should be done in all the schools of the villages
एडमिशन में ड्राॅप आउट और छोटे बच्चों का शिक्षक कराएं दाखिला, शिकायत मिली तो होगा तबादला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले के सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव चल रहा है। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों के एडमिशन किए जाएं। इसके लिए शिक्षक स्कूलों के गांवों में घर-घर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत ड्राॅप आउट बच्चों को जोड़ा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि अगर ड्राॅप आउट बच्चों को एडमिशन न देने की शिकायत आई तो शिक्षकों का तबादला किया जाएगा।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि प्रवेश उत्सव के दौरान प्रचार-प्रसार के लिए विद्यालय अपने फंड से पांच हजार रुपये की राशि खर्च कर सकते हैं। सभी को शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रवेश उत्सव के दौरान अध्यापकों गांव-गांव और घर-घर पर दस्तक दे रहे हैं। इस दौरान सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में हो सके। पंचकूला में 425 स्कूल हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गैर बोर्ड कक्षाओं के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। उनका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। इस कारण बच्चे अगली कक्षाओं में प्रमोट किए गए हैं।
विज्ञापन

जीरो ड्रॉप आउट करने की कोशिश
प्रवेश उत्सव के दौरान अभिभावकों और बच्चों को सरकारी स्कूलों के बढ़ते स्तर के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अध्यापक बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में हो रहे सुधारों और नई सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रवेश उत्सव अभियान के तहत जिले को जीरो ड्रॉप आउट बनाने और उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का दाखिला अगली कक्षा में करवाने को लेकर विशेष तौर पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed