फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demonstration: Congress protested against the arrest of Priyanka, Congressmen raised slogans against BJP at Sector 17 and 18 square

प्रदर्शन : प्रियंका को गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सेक्टर-17 और 18 के चौक पर कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration: Congress protested against the arrest of Priyanka, Congressmen raised slogans against BJP at Sector 17 and 18 square
पंचकूला। लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को सेक्टर-17 और 18 चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों समेत वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों पर हुए अत्याचार की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा दी। इसमें कई किसानों की मौत हो गई। इस घटना से देशभर में लोग आक्रोशित हैं। आलम यह है कि भाजपा नेता किसान आंदोलन को तो खत्म नहीं कर सके, लेकिन अब किसानों को ही खत्म करने के लिए उन पर गाड़ियां चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी में कानून व्यवस्था को शर्मसार किया : विधायक
विधायक कालका प्रदीप चौधरी ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि कानून की सीमा में रहकर केवल चार लोगों के साथ मृतकों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे सरेआम कानून व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है। वहीं विधायक शैली चौधरी ने सवाल किया है कि क्या अब किसी के साथ दुख साझा करना भी गलत है। पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर ने मांग करते कहा कि प्रियंका गांधी को जल्द रिहा किया जाए। केंद्रीय मंत्री के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी की जाए। वहीं किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक कार्य है कि एक सम्मानित नेता के साथ इतनी धक्केशाही करके लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में निरंतर लड़ाई जारी रखेगी और यदि जल्द प्रियंका को रिहा नहीं किया गया व दोषियों के खिलाफ कार्यवाई न हुई तो देशभर में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन के नेतृत्व में पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक लहरी सिंह, कालका विधायक प्रदीप चौधरी, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, पूर्व चेयरमैन विजय बंसल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, रविंद्र रावल, राम प्रसाद, पूर्व प्रधान नगर परिषद पंचकूला, मनवीर गिल, पूर्व प्रधान नगर परिषद पंचकूला, पार्षद सलीम दबकौरी, पूर्व पार्षद दलबीर वाल्मीकि, नवीन बंसल एडवोकेट, पार्षद पंकज, अक्षयदीप चौधरी, पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी, अमन दत्त शर्मा, दीपांशु बंसल, कमलेश लोहट, प्रियंका हुड्डा, सुषमा खन्ना, ओम शुक्ला समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed