फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to start airline between Chandigarh-London, UK's Deputy High Commissioner met Bhagwant Mann

चंडीगढ़-लंदन के बीच विमान सेवा शुरू करने की मांग, भगवंत मान से मिलीं ब्रिटेन की डिप्टी हाई कमिश्नर

Wed, 06 Apr 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to start airline between Chandigarh-London, UK's Deputy High Commissioner met Bhagwant Mann
चंडीगढ़ में मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने पह? - फोटो : 1
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवेट से कहा कि वह लंदन से चंडीगढ़ के लिए सीधी उड़ान को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के लिए भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष मुद्दा उठाएं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री के साथ उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात करने के दौरान विचार-विमर्श में कैरोलिन रोवेट ने कहा कि वह निश्चित रूप से उड़ानें शुरू करने का यह मुद्दा ब्रिटिश हाई कमिश्नर के समक्ष उठाएंगी, ताकि ब्रिटेन में बसे पंजाबी लोगों के अलावा ब्रिटेन के पड़ोसी राज्यों में बसने वाले लोग भी पंजाब और ब्रिटेन की यात्रा कर सकें। उन्होंने भगवंत मान को राज्य में सरकार बनाने के लिए भारी जनादेश हासिल करने पर भी बधाई दी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ और लंदन के बीच तुरंत सीधे हवाई संपर्क की आवश्यकता पर जोर देते हुए भगवंत मान ने कैरोलिन रोवेट को बताया कि चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों की बढ़ती मांग को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को पराली जलाने और बायोमास प्रबंधन के खतरे से निपटने के लिए नवीनतम तकनीकों के बारे में अवगत करवाते हुए कैरोलिन रोवेट ने इन क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी प्रदान करने की पेशकश की। उन्होंने भगवंत मान को यह भी बताया कि ब्रिटेन में कुछ उन्नत पीजी कोर्स हैं, जो स्थानीय यूनिवर्सिटियों और उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा सकते हैं, जिससे राज्य के युवाओं को विश्व भर में लाभकारी रोजगार के योग्य बनाया जा सके। उन्होंने राज्य खेल यूनिवर्सिटी के साथ आपसी तालमेल के आधार पर कुछ नए कोर्स शुरू करने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed