फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand to remove dividers on railway road

रेलवे रोड पर बने डिवाइडर हटाने की मांग

Thu, 18 Mar 2021 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove dividers on railway road
सड़क पर बना डिवाइडर। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। व्यापार मंडल रेलवे रोड ने कालका एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारी नगर परिषद को रेलवे रोड पर बने डिवाइडर हटाने के लिए ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि जब से रेलवे रोड कालका के बीच डिवाइडर बना है तभी से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर पार्किंग की व्यवस्था न होने से तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर व दुकानों के आगे खड़े करके चले जाते हैं। इस कारण दुकानदारों व वाहन चालकों में झगड़ा होता रहता है। रेलवे रोड पर सामान लेने के लिए आने वाले ग्राहकों को अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए कोई जगह नहीं मिलती। इससे रेलवे रोड के दुकानदारों का व्यापार खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन हरजिन्द्र सिंह नंदा, प्रधान चेतन सचदेवा, सीनियर वाइज प्रेजिडेंट नागेश चन्द्र, वाइज प्रेजिडेंट रोहित मल्होत्रा, जनरल सेक्रेटरी मुकेश सोढी, सेक्रेटरी मनोज सचदेवा, सीनियर लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुशील गर्ग, लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपक मारवाह, कैशियर राजीव अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गाड़ियों का हो चुका है एक्सीडेंट
रेलवे रोड पर बने डिवाइडर के कारण यहां अनेक गाड़ियों के एक्सीडेंट हो चुके हैं। डिवाइडर बनने से पहले भी स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई थी कि डिवाइडर बनने से यदि कोई बड़ा वाहन बीच में खराब हो जाए तो अन्य वाहनों को निकलने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी और शहर को जाम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed