{"_id":"6022f8478ebc3e4b697e0954","slug":"delhi-police-was-eyeing-the-famous-society-of-zirakpur-there-was-a-possibility-of-deep-sidhu-being-hidden-panchkula-news-pkl403462744","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप सिद्धू की गिरफ्तारी जीरकपुर से दिखाई करनाल से...सोशल मीडिया पर छाई रही यह अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप सिद्धू की गिरफ्तारी जीरकपुर से दिखाई करनाल से...सोशल मीडिया पर छाई रही यह अफवाह
विज्ञापन
जीरकपुर। लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की तलाश में दिल्ली पुलिस एक सप्ताह से जीरकपुर की नामी सोसाइटी पर नजर रखे हुए थी। पुलिस को आशंका थी कि दीप सिद्धू यहां छिपा हो सकता है। पुलिस टीम हर आने जाने वाले का ब्योरा भी जुटा रही थी। यहां तक कि सुरक्षाकर्मियों से भी दीप सिद्धू के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। उधर, करनाल बाईपास से सिद्धू की गिरफ्तारी की खबर मिली तो यहां यह चर्चा भी फैल गई कि दिल्ली पुलिस ने उसे जीरकपुर से उठाया था।
सूत्रों का कहना है कि 26 जनवरी के बाद से ही दिल्ली पुलिस दीप सिद्धू के पीछे थी। पुलिस की टीम एक सप्ताह से इस सोसाइटी में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रख रही थी। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों से भी दीप सिद्धू के बारे में पूछताछ की गई। यह भी पूछा कि क्या बिना वेरिफिकेशन के भी यहां किसी को फ्लैट किराए पर मिल सकता है। आखिरकार सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस सोसाइटी में दाखिल हुई और गेट नंबर तीन से रात करीब 2 बजकर 48 मिनट बजे दिल्ली नंबर की कार में सवार होकर निकली। आशंका जताई गई कि इस कार में दीप सिद्धू भी था।
हमें दीप सिद्धू के बारे में कोई जानकारी नहीं
जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि स्थानीय पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी दी।