फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Delegation met with speaker to protest against Section 7A

धारा-7 ए के विरोध में स्पीकर से मिला शिष्टमंडल

Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Delegation met with speaker to protest against Section 7A
पिंजौर। धारा -7ए के विरोध में बीते 21 दिन से धरने पर बैठी पिंजौर-कालका प्रॉपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन को 22वें दिन बुधवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन वर्कशॉप ब्रांच कालका का समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं, एसोसिएशन का शिष्टमंडल विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से मिला। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी इस समस्या को एक दो दिन में मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर धारा- 7ए को हटवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर धरने में शामिल होने के लिए प्रधान जरनैल सिंह जैली के नेतृत्व में मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन लोहगढ़ के पदाधिकारी पहुंचे। रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच प्रधान प्यारे लाल, ब्रांच सचिव विकास तलवाड़ ने यूनियन के समर्थन के दौरान कहा कि रेलवे कर्मचारी जोकि रिटायरमेंट के बाद घर पिंजौर, कालका में बनाना चाहते हैं परंतु वे इतने समर्थ नहीं कि वे एक एकड़ जमीन खरीद सकें। वे केवल 100 या 200 गज तक का ही प्लाट ले सकते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि धारा-7ए को वापस लिया जाए ताकि छोटे प्लॉट, जमीन की खरीद फरोख्त हो सके और उनका घर बनाने का सपना पूरा हो सके।
विज्ञापन

आज सीएम को दिखाएंगे काले झंडे
प्रधान हर्ष कुमार चड्ढा, वरिष्ठ उपप्रधान बलजीत राव, संरक्षक मान सिंह, अशोक कुमार आदि ने बताया कि पिंजौर-कालका प्रॉपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर वीरवार को पंचकूला पहुंच रहे सीएम का काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed