फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deepak and Prachi became the best athletes

Panchkula News: दीपक और प्राची बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Deepak and Prachi became the best athletes
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 38वीं दो दिवसीय एथलेटिक मीट का सफल समापन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरपिंदर कौर महल ने शिरकत की। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. सुरपिंदर कौर महल ने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम वर्क का विकास भी करते हैं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में दीपक (बीपीएड प्रथम वर्ष) और महिला वर्ग में प्राची (बीपीएड प्रथम वर्ष) को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुरपिंदर कौर महल ने दोनों को पांच हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया। महाविद्यालय ने उनकी उपलब्धियों को सराहा और उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

रस्साकशी में बीपीएड द्वितीय वर्ष की टीम ने छात्र वर्ग में विजय प्राप्त की, जिन्होंने अपने दमखम और सामूहिक तालमेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, गैर-शिक्षण और शिक्षण स्टाफ के बीच हुए टग ऑफ वॉर का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उमेश (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, दीपक (बीपीएड द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान और अजीत विक्रम (बीए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में दीपक (बीपीएड द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, उमेश (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और मोहित (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में अजीत विक्रम (बीए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष) प्रथम, दीपक (बीपीएड द्वितीय वर्ष) द्वितीय और सौरभ (बीपीएड प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में निशान (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने प्रथम, प्रदीप (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और शंतनु (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में निशान (बीपीएड द्वितीय वर्ष) ने प्रथम, शांतनु (बीपीएड प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और परमजीत (बीपीएड द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई। स्कूल प्रिंसिपल नरेंद्र सिवाच ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed