फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deep potholes lying on the roads of Pinjore, vehicles move at a slow speed, problems being faced by passers-by

पिंजौर की सड़कों पर पड़े गहरे गड्ढे, धीमी गति से चलते हैं वाहन, राहगीरों को हो रही परेशानी

Fri, 17 Sep 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes lying on the roads of Pinjore, vehicles move at a slow speed, problems being faced by passers-by
पिंजौर। पिंजौर शहर के अंतर्गत आने वाली अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिंजौर कालका शहरों को जोड़ने वाली सबसे व्यस्ततम मुख्य रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से रोड से प्रतिदिन आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोड पर गड्ढों की संख्या अधिक होने से इस रोड पर चलने वाले वाहन भी धीमी गति से चलते हैं। इस कारण मुख्य बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं यदि दोपहिया वाहन चालक यदि पूरी सतर्कता न बरतें तो वाहन चालक रोड पर बने गड्ढों की वजह से अनियंत्रित होकर कभी भी दुर्घटना ग्रस्त हो सकता है। बीते कुछ महीनों में कई हादसे हुए हैं, जिसमें दोपहिया वाहन चालक रोड पर गड्ढे और स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बीते महीने पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने रोड की मरम्मत करने के लिए रत्तपुर कॉलोनी और बिटना रोड के समीप गटका आदि डाल दिया था। परंतु बरसात के मौसम के चलते अभी तक रोड को रिपेयर नहीं किया जा सका। इस कारण रोड से धूल मिट्टी उड़कर वाहन चालकों और राहगीरों के लिए समस्या का कारण बन रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जो रोड जर्जर हो चुकें हैं उनकी रिपेयर जल्द से जल्द की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़क की सही तरीके से हो मरम्मत : पवन कुमारी
शहर में रोड पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा रोड पर बने गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि लोगों की समस्या को देखते हुए टूटे हुए रोड की सही तरीके से मरम्मत की जाए। बिटना रोड, पिंजौर कालका मुख्य रोड की हालात कई जगह पर बहुत खराब है। इसके अलावा रोड किनारे स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था के लिए भी प्रशासन को इंतजाम करना चाहिए।

-पवन कुमारी, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस
जल्द भरे जाएं गहरे गड्ढे : नरेश मान
पिंजौर-कालका रोड सबसे अधिक व्यस्ततम रोड है। इस रोड की जल्द से जल्द मरम्मत होनी चाहिए। इसके अलावा सड़क पर जो गड्ढे अधिक गहरे हैं उन्हें जल्द से जल्द भरना चाहिए ताकि दोपहिया वाहन चालक की बाइक इन गड्ढों में आकर दुर्घटना का कारण न बन जाए। इसके अलावा इस रोड के किनारे पानी निकासी के लिए उचित नाले की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि बरसाती पानी की बजह से सड़कें न टूटें।
-नरेश मान, पूर्व ब्लॉक प्रधान कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed