फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Decision to open lockdown in cabinet meeting

कोरोना वायरस: मंत्रिमंडल की बैठक में होगा पंजाब में लॉकडाउन खोलने का फैसला

Sun, 26 Apr 2020 02:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 26 Apr 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Decision to open lockdown in cabinet meeting
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब में लॉकडाउन में ढील देने का फैसला 30 अप्रैल को बुलाई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन खोलने को लेकर शनिवार को जारी किए आदेशों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में ही फैसला लिया जाएगा। तब तक पंजाब में गृह मंत्रालय के आदेश लागू नहीं होंगे।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक से पहले 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सभी विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर दी है। इस बीच पंजाब को लॉकडाउन से बाहर निकालने की रणनीति बनाने के लिए गठित 20 सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श तो किया लेकिन अपनी रिपोर्ट तीन दिन बाद सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, विधायकों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री सभी हलकों में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और उससे उपजे हालात पर फीडबैक लेंगे। इस फीडबैक पर अगले दिन मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होगी, जिसमें 20 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि राज्य में जारी कर्फ्यू के बीच कौन-कौन सी सेवाएं बहाल की जाएं और किस श्रेणी के उद्योग खोले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शनिवार को सभी राज्यों में लॉकडाउन को काफी हद तक खोलने के लिए निर्देश जारी किए थे। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में मॉल आदि को छोड़कर बाकी सभी दुकानें खोलने का फैसला लिया गया है, जबकि शहरी इलाकों में नगरपालिका क्षेत्रों में बाजार खोलने की छूट दी गई है।

 

हालांकि एमएचए ने कोविड-19 के मापदंड के तहत कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए इलाकों को पूरी तरह बंद रखने की हिदायत भी दी है। लेकिन पंजाब में चूंकि लाकडाउन के साथ ही कर्फ्यू भी लागू है, राज्य सरकार ने कर्फ्यू में किसी तरह की ढील देने से इंकार करते हुए एमएचए द्वारा जारी निर्देशों पर फैसला फिलहाल 30 अप्रैल तक टाल दिया है।


विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर खोला जाएगा लॉकडाउन 

दरअसल, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को उद्योगपतियों, अर्थशास्त्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ वेबिनार के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था कि राज्य को लॉकडाऊन के हालात से बाहर निकालने की रणनीति तैयार करने के लिए गठित 20 सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार ही यह फैसला लेंगे कि लॉकडाउन के दौरान किन क्षेत्रों को छूट दी जाए।

 

यह कमेटी शनिवार को अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली थी लेकिन कमेटी के सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया और रिपोर्ट तीन दिन बाद पेश किए जाने की बात कही। लॉकडाउन में ढील से संबंध में मुख्यमंत्री का कहना है, ‘मेरे लिए पंजाबियों की जान बहुत महत्वपूर्ण है। फैक्टरियां फिर शुरू की जा सकती हैं लेकिन हम लोगों को वापस नहीं ला सकते। अगर विशेषज्ञ कमेटी, जिसमें मेडिकल विशेषज्ञ और डॉक्टर भी शामिल हैं, आंशिक रूप या पूरा खोलने की सिफारिश करेंगे, तो हम ऐसा ही करेंगे। मैं उनकी सलाह के साथ जाऊंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed