फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Debris fell on Morni-Panchkula road, traffic affected

Panchkula News: मोरनी-पंचकूला मार्ग पर गिरा मलबा, यातायात प्रभावित

Mon, 16 Sep 2024 06:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Debris fell on Morni-Panchkula road, traffic affected
मोरनी। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर कई स्थानों पर रविवार को मलबा गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया है। इससे वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण पहाड़ों से गिरे बड़े पत्थरों और मलबे को हटाने में लोगों को काफी समय लग गया। जानकारी के अनुसार भूडी, डंगराना मोड़, दपाना गांव के पास, मोरनी, बालग घाट समेत अनेक जगह मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। कुछ वाहन चालकों को पत्थर हटाते भी देखा गया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी प्रयास कर मलबा हटाकर वाहनों के चलने योग्य रास्ता बनाया। लोगों के अनुसार प्रशासन की ओर से सफाई अभियान शुरू नहीं हो सका है। अभी भी मलबा सड़कों पर पड़ा है। लोग जैसे-तैसे वाहनों को निकाल रहे हैं। सड़क पर मलबा गिरने से स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और विभाग स्थायी कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed