फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Dead body found in Ekta Colony, police engaged in investigation

एकता कालोनी में शव मिलने से फैली सननसनी

Fri, 03 Jun 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in Ekta Colony, police engaged in investigation
कालका। रामबाग रोड स्थित एकता कॉलोनी में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शनाख्त दीपक 30 वर्ष निवासी अशोका कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि एकता कॉलोनी में पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस में मौके पर जाकर देखा तो शव के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने मृतक के बारे में पता किया तो उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। मृतक की बहन सोनिया ने बताया कि वह अपनी मां और भाई दीपक के साथ अशोका कॉलोनी में रहती है। उनकी पिंजौर में दुकान है। बुधवार को उनकी स्कूटी खराब हो गई थी, जिसे दीपक ने मैैकेनिक को लाकर ठीक करवाया और बाद में घर चला गया था। वहीं रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपनी मां के साथ जब घर पहुंची तो देखा कि घर पर लॉक लगा था। उन्होंने दीपक के मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। उन्होंने सोचा कि दीपक टिपरा स्थित रिश्तेदार के पास चला गया होगा। वीरवार सुबह उन्हें पुलिस से सूचना मिली की उनका भाई मृत अवस्था में पड़ा है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed