फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DCP's guide line: Beware of fake customer care numbers, cyber criminals making money in the name of customer care

डीसीपी की गाइड लाइन: फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहें, कस्टमर केयर के नाम पर पैसे उड़ा रहे साइबर अपराधी

Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
DCP's guide line: Beware of fake customer care numbers, cyber criminals making money in the name of customer care
पंचकूला। साइबर धोखाधड़ी के खतरे को रोकने के लिए डीसीपी मोहित हांडा ने फर्जी कस्टमर केयर के नंबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। इसके अलावा साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने परिजनों और अन्य साथियों को भी लोग जागरूक करें। कुछ शरारती तत्व ऑनलाइन लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी करते हैं, क्योंकि आज के समय साइबर क्रिमिनल ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए नई तरकीब निकालते हैं। कुछ साइबर क्रिमिनल फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के जरिए आम लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। आम लोग किसी भी कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर (पाने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं । साइबर अपराधी आपकी एक चूक या गलती की ताक में बैठे होते हैं। ये अपराधी फेसबुक, और ट्विटर से लेकर गूगल तक पर ये अपराधी फेक कस्टमर केयर नंबर डालकर रखते है। आपने जरा सी गलती की और आप शातिर साइबर अपराधियों के बिछाए जाल में फंस जाते हैं ।
विज्ञापन

ऐसे बिछाते हैं जाल
पंचकूला साइबर सेल की टीम ने बताया कि इसका सबसे आसान तरीका मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों को भ्रमित करना है। इसमें लोग सही और गलत का भेद नहीं कर पाते, जबकि थोड़ी सी सावधानी इसके लिए काफी है। साइबर क्रिमिनल एक नाम में कुछ थोड़ा बहुत बदलकर साइट बना लेते हैं। कुछ एड चलाकर गूगल सर्च में ऑरिजनल वेबसाइट से ऊपर लाया जा सकता है। लोग अमूमन कस्टमर केयर का नंबर खोजने के लिए गूगल सर्च करते हैं। जब आप गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर खोजने जाते हैं तो आपको सर्च रिजल्ट में पहले की एक फर्जी वेबसाइट है । ऐसी फर्जी वेबसाइट पर ठगों के नंबर होते हैं।
विज्ञापन

ऐसे पहचानें गलत कस्टमर केयर नंबर को
गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं तो रिजल्ट में सबसे ऊपर दिख रही वेबसाइट को सही नहीं मानें।
सर्च में सबसे ऊपर के रिजल्ट के साथ यदि एड/ स्पॉन्सर्ड लिखा दिख रहा है तो उसे क्लिक न करें।
यदि कोई सरकारी वेबसाइट है तो उसके अंत में जीओवी डाट इन डाट निक इन होगा। ऐसा है तो वेबसाइट ठीक है ।
कोई भी वेबसाइट खोलें तो यह देख लें कि वह सिक्योर है या नहीं। जिस वेबसाइट की शुरुआत में एचटीटीपी/एचटीटीपीएस होता है, वह सिक्योर है।
साइबर क्रिमनल का ज्यादातर मोबाइल नंबर सर्च में दिया होता है। इस पर विश्वास ना करें ।
इसके अलावा साइबर क्रिमिनल सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायतों पर नजर रखते हैं। उससे संबंधित काल करके पूछते हैं आपको उस पर विश्वास हो जाता है। फिर वह किसी ना किसी तरीके से आपको जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
अगर आपके साथ किसी प्रकारी की धोखाधड़ी हो जाती है, तो अपनी शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन या चौकी या राष्ट्रीय साइबर कंपलेंट पोर्टल एचटीटीपी://साइबर क्राइम डाट जीओवी डाट इन पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस संबंध में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के द्वारा राष्ट्रीय हेल्पलाइन की शुरुआत की है। जिसका नंबर 155260 है। इसे नोट करके रख लें। ठगी का शिकार होने पर तुरंत इस नंबर पर जरूर शिकायत करें। ताकि आपका धोखाधड़ी में गया पैसा वापस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed