फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   DC upset over incomplete work on Tangri River

Panchkula News: टांगरी नदी के अधूरे काम पर डीसी नाराज

Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
DC upset over incomplete work on Tangri River
सिंचाई विभाग को मौके का मुआयना कर जल्द काम पूरा करने के निर्देश, समाधान शिविर में चार शिकायतें सुनीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। गांव नटवाल में टांगरी नदी के पास लंबे समय से अधूरे पड़े काम की शिकायत पर उपायुक्त ने सख्ती दिखाई। समाधान शिविर में मामला सामने आने पर उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने और अधूरा काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अलग-अलग मामलों से संबंधित चार शिकायतें सामने आईं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले उपायुक्त ने सीएम विंडो सहित अन्य लंबित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का बिना देरी समाधान करने और वीरवार तक सभी मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से जिलावासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन शिविरों से जुड़कर शिकायतों पर हुई कार्रवाई की निगरानी करते हैं।

शिविर में एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, डीडीपीओ विशाल पराशर, एलडीएम विनोद कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विकास गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed