{"_id":"61b11468c98b2111a7757de8","slug":"dc-said-challans-should-be-deducted-for-those-who-do-not-wear-masks-pkl-office-news-pkl435456781","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी बोले- मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी बोले- मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएं
विज्ञापन
पंचकूला। जिला सचिवालय के सभागार में कोविड के नियंत्रण की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सभी इंसीडेंट कमांडर शामिल हुए।
संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारियों को उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि कोविड का नया वेरिएंट ऑमिक्रोन न फैले इसलिए सभी इंसीडेंट कमांडर अपने अपने क्षेत्रों में लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी की पालना करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी इंसीडेंट कमाडर्स अपने साथ मास्क रखें और बिना मास्क पाए जाने वाले लोगों को मास्क बाटें। वहीं, उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इसीडेंट कमांडर अपने संबंधित क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे समारोह का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि लोगों ने मास्क पहने हों और सामाजिक दूरी की पालना की जा रही हो।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो बार-बार आग्रह करने के पश्चात भी मास्क न पहने, उनके चालान किए जाए। उन्होंने कहा कि इंडोर स्थानों पर अधिकतम 200 लोगों और खुले स्थानों में अधिकतम 500 लोगों के एकत्रित होने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि 500 लोगों से अधिक लोगों के समारोह के लिए अग्रिम स्वीकृति लेनी होगी। इसके लिए पंचकूला एसडीएम व कालका एसडीएम को उनके अधिकार क्षेत्रों के लिए अधिकृत किया गया है। इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार, डॉ. राजीव नरवाल सहित सभी इंसीडेंट कमांडर उपस्थित थे।
विज्ञापन
सैंपलिंग व टीकाकरण के कार्य में तेजी लाएं
उपायुक्त महावीर कौशिक ने सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार को निर्देश दिए कि वे भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर स्टॉल लगाकर सैंपलिंग बढ़ाएं। सैंपलिंग के साथ साथ टीकाकरण के कार्य में तेजी लाई जाए और लोगों को तय समयानुसार दूसरी खुराक लगाई जाए। इस अवसर पर उन्होंने ऑक्सीजन, बेड्स, आसीयू बेड्स आदि की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की। बैठक में बताया गया कि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पर्याप्त संख्या में बेड, आसीयू बेड्स, बाईपैप आदि उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके अलावा अस्पताल में प्रतिदिन 2500 आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता है। संवेदनशील स्थानों पर सेंपल एकत्रित करने के लिए मोबाईल वैन की व्यवस्था भी की गई है।