{"_id":"61a7de232c8118239742ffe7","slug":"dc-gave-orders-in-the-meeting-challans-of-those-who-do-not-wear-masks-should-be-deducted-pkl-office-news-pkl43474288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में डीसी ने दिए आदेश, मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में डीसी ने दिए आदेश, मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएं
विज्ञापन
पंचकला। जिला में कोराना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक ने पुलिस विभाग, नगर निगम और सभी इंसीडेंट कमांडर को लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बावजूद भी यदि कोई मास्क नहीं पहनता तो उसका चालान किया जाए।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में कोविड-19 मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने कहा कि वे हर सप्ताह कोविड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नए कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए एक कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही सेक्टर-9 में स्थित निरंकारी भवन से बात की जाएगी जहां एक साथ 50 मरीजों को क्वारंटीन किया जा सकता है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका ममता शर्मा, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधु, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार, एसीपी विजय नेहरा, डॉ. मनकीरत, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सृष्टि शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी की पालना सुनिश्चित की जाए
डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, सामाजिक समारोह में सामाजिक दूरी की पालना सुनिश्चित की जाए। खुले स्थानों में किए जाने वाले आयोजनों में 500 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने के लिए आयोजक को जिला प्रशासन से पूर्वानुमति लेनी होगी। इसके लिए एसडीएम पंचकूला व एसडीएम कालका को उनके अधिकार क्षेत्र के लिए अधिकृत किया गया है।
सैंपलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जिला में सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी कार्यालयों के प्रवेश द्वार के समीप कैंप लगाकर कार्यालयों में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की जाए। इसके अलावा जिला के सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालय में सभी कर्मचारी मास्क का प्रयोग करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि लोगों को कोविड टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक लोग कोविड की दोनों डोज लगवाकर इस बीमारी से सुरक्षित रह सकें।