फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Daughter-in-law's brother threatens to kill retired HPS and family

रिटायर्ड एचपीएस व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी

Fri, 15 Jul 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law's brother threatens to kill retired HPS and family
पंचकूला। सेक्टर-26 निवासी सेवानिवृत्त एचपीसी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने उनकी पुत्रवधू के भाई के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-26 निवासी सेवानिवृत्त एचपीएस राजेंद्र कुमार श्योराण ने बताया कि वे अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं और उनका छोटा बेटा पत्नी के साथ सोलन में रहता था। उसका पत्नी के साथ आपसी मनमुटाव होने के कारण उसकी पत्नी करीब तीन साल से अपने मायके में रह रही है। उनका तलाक का केस सोलन अदालत में चल रहा है। आठ जुलाई की रात को उनकी छोटी पुत्रवधू के भाई सिद्धार्थ ने मेरे बड़े बेटे हरदीप को फोन करके दो बार जान से मारने की धमकी दी है। उसने धमकी देकर कहा कि तुम्हारे पास एक सप्ताह का समय है, इसके बाद तुम्हारे परिवार को ठोक दूंगा (गोली मार दूंगा)।
विज्ञापन

इसके अगले दिन सुबह मेरी बड़ी पुत्रवधू ने आरोपी सिद्धार्थ को समझाने के लिए फोन किया तो उसने उलटा धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि पहले तेरे पति को ही मारूंगा और पूरे परिवार की लाश की लाइन लगा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र श्योराण ने पुलिस को बताया कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब तीन साल से मानसिक, शारीरिक और सामाजिक तौर पर सिद्धार्थ और उसका परिवार लगातार प्रताड़ित कर रहा है और अब यह असहनीय हो गया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed