फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cultural programs at the end of tribal youth exchange

Panchkula News: आदिवासी युवा आदान-प्रदान के समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 22 Feb 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cultural programs at the end of tribal youth exchange
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित सत्संग भवन में नेहरू युवा केंद्र संगठन और पंचकूला जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 14वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में 5 राज्यों के 220 आदिवासी युवा-युवतियों ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडीसा, आंध्रप्रदेश और बिहार के 220 आदिवासी युवा शामिल हैं।
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल ने नेहरू युवा केंद्र को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संस्कृतियों का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी युवा यहां से कभी न भूलने वाली यादें लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर शिवालिक की पहाड़ियों में बसा हुआ है। यहां पर युवाओं को श्रीमाता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर, पिंजौर गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को देखने का अवसर मिला होगा। कार्यक्रम के समापन पर नेहरू युवा केंद्र, जिला प्रशासन और श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी युवाओं को स्मृति चिह्न और अन्य सामान प्रदान किया गया। इस मौके पर आदिवासी युवाओं द्वारा अपने-अपने प्रदेशों से संबंधित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर पंचकूला आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, नेहरू युवा केंद्र संगठन हरियाणा की राज्य निदेशक मधु चौधरी, उपनिदेशक प्रदीप कुमार और डॉ. जीएस बाजवा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति और विभिन्न प्रदेशों से आए युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed