फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Staff Nurse of Himachal pradesh found injured in Panchkula

पंचकूला: अस्पताल से घर जाने के लिए ऑटो में निकली स्टाफ नर्स मोरनी रोड पर बेहोशी की हालत में घायल मिली

Fri, 27 Aug 2021 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 11:49 AM IST
सार

पंचकूला पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज तक मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना वाले रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Staff Nurse of Himachal pradesh found injured in Panchkula
हादसास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओजस अस्पताल की स्टाफ नर्स गुरुवार रात को मोरनी रोड पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उसके सिर पर किसी बड़े पत्थर से वार किया गया है। किसी राहगीर की सूचना पर सीपी और डीसीपी समेत चंडीमंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पारस अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद युवती के परिजनों को सूचित किया। 

विज्ञापन


युवती की पहचान कुलजीत कौर (25) निवासी गांव मानपुरा जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। हालांकि वर्तमान में वह पिंजौर में किराए के मकान में रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि सिर पर गहरा जख्म होने के कारण खून ज्यादा बह गया है, जिस कारण हालत नाजुक है। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयान पर आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उन्हें जांच के दौरान कई साक्ष्य मिले हैं, जिसके जरिए वह आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस नर्स के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि युवती कुलजीत कौर सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। वह गुरुवार रात साढ़े आठ बजे ड्यूटी खत्म कर पिंजौर के लिए ऑटो से निकली थी। रात करीब साढ़े 10 बजे राहगीर ने सूचना दी कि एक युवती बेहोशी के हालत में मोरनी स्लिप रोड पर पड़ी है। उसके सिर से खून बह रहा है।

कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होते ही सीपी सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा और चंडीमंदिर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती को एंबुलेंस से पारस अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचित कर जांच शुरू की। पुलिस ने ओजस अस्पताल से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया तो एक ऑटो दिखाई दिया, जिसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, फॉरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल भरे हैं। इतना ही नहीं शुक्रवार को सारा दिन पुलिस की टीम ने ऑटो चालकों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 

युवती के भाई करनप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुलजीत कौर रोज घर से आनाजाना करती थी। गुरुवार रात जब वह अस्पताल से निकली थी तो उसने फोन कर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर लेने के लिए बुलाया था। लेकिन करीब 10 बजे सूचना मिली कि कुलजीत कौर पारस अस्पताल में भर्ती है। करनप्रीत ने आरोप लगाया है कि ऑटो चालक ने साथियों के साथ मिलकर बहन पर जानलेवा हमला किया है। उसकी हालत नाजुक है और वह बयान दर्ज करवाने की स्थिति में नहीं है। 

वारदात के मुख्य बिंदु

  • ऑटो चालक एक घंटे युवती को लेकर कहां घूमता रहा
  • छीना झपटी या फिर छेड़छाड़ के विरोध पर ऑटो से फेंका
  • वारदात में ऑटो चालक के साथ कितने लोग हैं शामिल
  • पुलिस और अस्पताल स्टाफ होश में आने का कर रहा इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed