फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speeding Bolero rammed into shop in Panchkula one dead and five injured

दुकान में घुसी टीयूवी : पंचकूला में तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को मारी टक्कर, 14 साल के बच्चे समेत दो की मौत

Thu, 27 Mar 2025 07:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

हरियाणा के पंचकूला में वीरवार को एक तेज रफ्तार टीयूवी 300 ने कहर ढाया। ओल्ड पंचकूला में हवा से बातें करती हुई कार एक दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में पांच लोग आए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक किशोर भी है।

विज्ञापन
Speeding Bolero rammed into shop in Panchkula one dead and five injured
चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला में वीरवार को हादसा हुआ है। पंचकूला के माजरी चौक मार्केट में बेकाबू टीयूवी-300 कार दो दुकानों में जा घुसी। कार फास्ट फूड की दुकान को तोड़ते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई। इस हादसे में चार लोग कार की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एबुलेंस से सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सेक्टर-21 निवासी बुजुर्ग दौलत राम गोयल (80) और हिमाचल निवासी 14 साल के नवजोत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बुजुर्ग का पैर कटने और सीने में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं नवजोत ने अस्पताल में पहुंचने के 30 मिनट के बाद दम तोड़ दिया। हिमाचल निवासी घायल गुरमीत, पुह लाल और मनिंदर सिंह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार मालिक रामगढ़ निवासी बंटी को हिरासत में ले लिया है। कार चालक व उसमें बैठा युवक मौके से भाग गए। सेक्टर-21 निवासी राकेश गोयल की शिकायत पर सेक्टर-2 पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


हिमाचल से दर्शन के लिए जा रहे थे
घायल गुरमीत ने बताया कि नवजोत उनका भांजा है। हिमाचल के नालागढ़ से ससुर पुहू लाल, भांजा नवजोत और मनिंदर के साथ कुरुक्षेत्र में स्थित पिहोवा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। दोपहर तीन बजे माजरी चौक के पास पहुंचे थे और चाय पीने के लिए फास्ट फूड की दुकान में बैठ गए। कुछ देर बाद अचानक तेज रफ्तार बेकाबू कार रौंदते हुए निकली और मेडिकल स्टोर में बैठे बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए दीवार में जा टकराई। हादसे के बाद देखा तो नवजोत टायरों के नीचे फंसा था। बुजुर्ग कार आगे के हिस्से और दीवार के बीच में फंसा था। उनका पैर अलग हो चुका था।

पिता को बैठाकर गया था खाना खाने
सेक्टर-21 निवासी मेडिकल स्टोर के मालिक राकेश गोयल ने बताया कि दोपहर ढाई बजे दुकान में पिता दौलत राम गोयल को दुकान में बैठाकर खाना खाने घर गया था। दुकान में पिता अकेले थे। हादसे की जानकारी साथ वाली दुकान के लोगों ने फोन पर दी। पहुंचकर देखा तो पिता खून से लथपथ थे।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
मार्केट में लगे सीसीटीवी में हादसे का वीडियो कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मार्केट की पार्किंग में आई कार से तीन लोग बाहर उतरे। इसके बाद कार में पीछे बैठा युवक ड्राइवर सीट में आया और कार को स्टार्ट किया। कार स्टार्ट होते ही बेकाबू हो गई और चाय की दुकान में बैठे चार लोगों को रौंदते हुए मेडिकल स्टोर में घुस गई।

मामा के घर में रहता था नवजोत
घायल मामा गुरप्रीत ने बताया कि बहन और जीजा की मौत के बाद भांजा नवजोत उनके साथ रहता था। वह परिवार में अकेला लड़का बचा था। पिता और चाचा उसको साथ लेकर दर्शन कराने के लिए ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed