फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Robbery Attempt in Jewellery Showroom in Panchkula

पंचकूला में वारदात: ज्वेलरी शोरूम में दिन दहाड़े लूट की कोशिश, सराफ की बहादुरी से लुटेरे नाकाम

Sun, 19 Sep 2021 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 11:25 AM IST
सार

तीनों आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनकी फुटेज के जरिए पुलिस पहचान में जुटी है। पुलिस की ओर से मार्केट सहित कई जगह पूछताछ के बाद लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Robbery Attempt in Jewellery Showroom in Panchkula
पंचकूला में घायल सराफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला में हथियारों से लैस तीन लुटेरे शनिवार को दिन दहाड़े सेक्टर-8 स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स में लूट की नीयत से घुस गए। उन्होंने सराफ संदीप वर्मा के सिर पर पिस्तौल तान दी, लेकिन डरने के बजाय संदीप लुटेरों से भिड़ गया। एकाएक हमले से लुटेरों के हौसले पस्त हो गए। उन्होंने चाकू से संदीप के सिर पर ताबड़तोड़ चार वार किए तो चिल्लाते हुए वह जमीन पर गिर गए। लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों लुटेरे ऑटो में बैठकर भाग निकले। हालांकि वह सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। डीसीपी ने लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-8 स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक संदीप वर्मा सुबह 10 बजे अपनी दुकान खोलकर बैठे थे। दुकान के पीछे वाले रास्ते से होते हुए तीन लुटेरे उनकी दुकान के सामने पहुंचे। इसके बाद अचानक दुकान के अंदर घुसकर एक लुटेरे ने संदीप वर्मा के सिर पर पिस्तौल लगा दी साथ ही धमकी दी कि आवाज निकाली तो गोली मारकर खोपड़ी खोल देंगे। 
विज्ञापन



संदीप वर्मा धमकी के बाद भी नहीं डरे और लुटेरे का हाथ पकड़कर मुकाबला करने लगे। इस पर लुटेरों ने चाकू से उनके सिर पर ताबड़तोड़ चार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर चिल्लाते हुए जमीन पर गिर पड़े। लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों लुटेरे दुकान के पीछे वाली पार्किंग में खड़े ऑटो में बैठकर भाग निकले। पड़ोसी दुकानदार राहुल वर्मा ने पुलिस को सूचना देने के साथ संदीप वर्मा को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीमें कर रही हैं मामले की जांच 
डीसीपी मोहित हांडा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचने के बाद घटना को सुलझाने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। इस मामले में सेक्टर-7 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और सीआईए की टीमें जुटी हैं।
 
सीसीटीवी के जरिए लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस
तीनों आरोपी भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उनकी फुटेज के जरिए पुलिस पहचान में जुटी है। पुलिस की ओर से मार्केट सहित कई जगह पूछताछ के बाद लगातार दबिश दी जा रही है। जिस ऑटो में लुटेरे भागे वह अभयपुर का निकला।

विधायक ने अस्पताल पहुंच जाना सराफ का हाल
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सिविल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को अच्छा इलाज करने के साथ पुलिस अधिकारियों को लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया। ज्ञानचंद गुप्ता ने बहादुरी के साथ लुटेरों का सामना करने के लिए सराफ संदीप वर्मा की तारीफ की। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि सराफ को सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस दिलवाया जाएगा। 

पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए 
पंचकूला ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप कृष्ण चौहान ने सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही सराफ को हथियारों के लाइसेंस दिलाने की भी मांग की है।

पुलिस की ओर से तीन टीमें जांच कर रही हैं। सीसीटीवी के माध्यम से भागते हुए आरोपियों की फोटो कब्जे में ली गई है। जल्द ही तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।  -मोहित हांडा, डीसीपी पंचकूला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed