{"_id":"63e909a4bff925053b076106","slug":"nigerian-student-arrested-with-heroin-in-ambala-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला: नाइजीरियन छात्र 15.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अंबाला से किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूला: नाइजीरियन छात्र 15.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अंबाला से किया काबू
Sun, 12 Feb 2023 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 09:15 PM IST
सार
आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी मुलाना स्थित कॉलेज में फॉर्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस आरोपी के पासपोर्ट की भी जांच करेगी। टीम ने यह कार्रवाई पहले पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर की थी।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा गिरफ्तार किया गया नाईजीरियन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने छापा मारकर 15.56 ग्राम हेरोइन सहित एक नाइजीरियन छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबाला के मुलाना स्थित कॉलेज में बी फॉर्मेसी कर रहा है, और वह बराड़ा में एक किराए के मकान में रहता है। आरोपी वहीं से हेरोइन सप्लाई का काम करता है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान नक्सु एजेजॉन (29) नाइजीरिया निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड लिया है। पुलिस आरोपी से जानकारी जुटाएगी कि वह वहां-कहां से हेरोइन लेकर आता है, और कहां-कहां सप्लाई करता है। पुलिस आरोपी के पासपोर्ट की भी जांच करेगी। टीम ने यह कार्रवाई पहले पकड़े गए एक आरोपी की निशानदेही पर की थी।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान हुआ था खुलासा
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम 9 फरवरी को अमरटैक्स चौक से सीआईडी लाइन की तरफ जा रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति पेड़ के नीचे खड़ा दिखाई दिया। सामने से पुलिस की गाड़ी को आता देखकर वह वापस रेलवे लाइन की तरफ जाने लगा। पुलिस को आरोपी पर शक हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने तुरंत उसको काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 8.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सूरजपाल सिंह उर्फ रोबिन जीरकपुर निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नक्सु एजेजॉन के पास से हेरोइन खरीदकर लाया था। उसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।