फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   kalka kidnaping case, faqe kidnaping, kidnaping case solve, kalka police, kalka

उधारी चुकाने के लिए अपहरण का ड्रामा, पिता से मांगे 10 लाख

Sat, 26 Mar 2016 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Sat, 26 Mar 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
kalka kidnaping case, faqe kidnaping, kidnaping case solve, kalka police, kalka
किडनैपिंग
घरवालों से पैसे ऐंठने के चक्कर में अपने ही अपहरण का ड्रामा रचने वाले शख्स को कालका पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर मामले का खुलासा किया है। शुक्रवार शाम को कालका हाउसिंग बोर्ड निवासी अशोक कुमार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी की उनका 29 वर्षीय बेटा अनुज स्कूटर से शुक्रवार सुबह सवा 9 बजे के करीब घर से अपनी दुकान परवाणू के लिए निकला था।
विज्ञापन


करीब 11 बजे अनुज के फोन से उनके नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति की काल आई। जिसने कहा की आपका बेटा किडनैप हो गया है। इसको छोड़ने के बदले में 10 लाख रुपये कैश देने पड़ेंगे। इस शिकायत पर पुलिस ने शाम को ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कालका थानाध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया कि टीमें कालका और परवाणू पहुंचीं। वहां पुलिस ने अनुज की दुकान के आसपास के दुकानदारों और उसके दोस्तों से पूछताछ की। अनुज के फोन को भी ट्रैप पर लगाया। सर्च के दौरान पुलिस को जीरकपुर पहुंचने पर अनुज के एक दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी कि अनुज कुछ दिन पहले उसके पास 10 लाख रुपये मांगने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस की सर्च टीमें अनुज के पिता के साथ उसकी तलाश में घूम रहीं थीं तभी रात को उसके पिता के फोन पर फिर अनुज के मोबाइल से काल आई। इस बार बात खुद अनुज बनकर की और उसने अपने पिता से कहा कि जिन लोगों ने उसका अपहरण किया है वे लोग उसे पंजाब के कुराली शहर में छोड़ गए हैं। तभी अनुज के पंजाब स्थित रिश्तेदार उसे लेने पहुंच गये।
उमेद सिंह ने बताया कि जब वे कुराली पहुंचे तो अनुज ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

उसने बताया कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था, लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ में उसने सारा सच पुलिस को बता दिया कि उसने खुद पिता से पैसे ऐंठने के लिए ये ड्रामा रचा था।


वो खुद अपने घर से निकलने के बाद एक्टिवा स्कूटर को कालका कॉलेज के सामने खड़ा कर बस में बैठकर पहले पंचकूला, फिर चंडीगढ़ और बाद में कुराली चला गया। पुलिस ने अनुज को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट में पेश कर ब्यान दर्ज करवाने के बाद इस केस की आगे की जांच की जाएगी। उधर कालका पुलिस स्टेशन में मौजूद अनुज से जब इस सारे मामले पर पूछा तो उसने बताया कि उसकी कुछ देनदारियों थी, जिसके कारण उसने ये सारा ड्रामा रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed