{"_id":"57a639cc4f1c1b7d112b8f3b","slug":"crime-firing-youth-fire-in-barwala-one-injured-in-barwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला में रंजिशन युवक को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरवाला में रंजिशन युवक को गोली मारी, घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बरवाला में फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला में दिन दिहाड़े बस स्टैंड के पास एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली पैर में लगने के कारण युवक बच गया। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को पंचकूला जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अमला एवं सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार बरवाला के गांव बतौड़ का रहने वाला साहिल शनिवार को अपनी भतीजी को लेने के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल बरवाला गया था, जब साहिल बस स्टैंड के रास्ते अपनी बाइक से जा रहा था, इसी बीच वहां मौजूद गौरव ने उस पर गोली चला दी। गोली साहिल के पैर में लगी और वह गिर गया। इसके बाद गौरव मौके से फरार हो गया।
गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और साहिल को पंचकूला सेक्टर-6 जनरल अस्पताल लेकर जाने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच पीसीआर भी रास्ते में मिल गई और घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया। साहिल ने पुलिस को बताया कि उसका किसी गाड़ी को लेकर गौरव से पुराना झगड़ा चल रहा है। दो तीन बार दोनों पक्षों में लड़ाई हो चुकी है, जिसके बाद दोनों पक्षो के बीच राजीनामा भी हो गया था। परंतु दोनों में मनमुटाव खत्म नहीं हो पाया। शनिवार को मौका मिलते ही गौरव ने अपनी भड़ास निकाल ली।
गोली चलने की सूचना मिलते ही एसीपी दिलीप सिंह, सीन ऑफ क्राइम प्रभारी रिति सैनी, एसएचओ हरभजन सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज बरवाला सुखबीर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
एसीपी दलीप कुमार ने बताया कि साहिल के अनुसार उसकी गौरव से पुरानी रंजिश थी और आज उसे गौरव ने गोली मार दी। पुलिस ने साहिल की शिकायत पर गौरव के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। साहिल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।