{"_id":"5bbd0b5d867a55285719f055","slug":"91539115869-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा लाइट प्वाइंट पर फिर गई एक कार चालक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा लाइट प्वाइंट पर फिर गई एक कार चालक की जान
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: फोटो सहित
लाइट प्वाइंट पर भिड़ीं दो कारें, युवक की मौत
सबहेड
युवक की महिला रिश्तेदार घायल, पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार
सेक्टर-44,45,49,50 लाइट प्वाइंट पर मंगलवार तड़के हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-44, 45, 50, 51 के लाइट प्वाइंट के समीप मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे मारुति 800 और आई-20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मारुति कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनकी महिला रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान मोहाली फेस-11 निवासी देविंदर सिंह के रूप में हुई है जबकि महिला रिश्तेदार की पहचान उक्त फेस की ही रहने वाल सोनम शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, आई-20 कार (नंबर सीएच 01 एएल-2999) के चालक की पहचान पहचान सेक्टर-23 निवासी अमित गौड़ के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना पर पीसीआर कर्मियों समेत सेक्टर-49 थाने के पुलिसकर्मियों समेत नाइट चेकिंग ऑफिसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत जीएमसीएच-32 दाखिल कराया, जहां डॉक्टरी जांच में देविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा देविंदर सिंह के परिजनों को दुखद हादसे की सूचना दी। वहीं, डॉक्टरों ने सोनम शर्मा को उपचार के बाद उन्हें काफी समय तक निगरानी में रखा और बाद में छुट्टी दे दी। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी करवाने सहित घायल सोनम और आई-20 कार के चालक से पूछताछ की। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने देविंदर सिंह के जीजा मोहाली के सेक्टर-67 निवासी राजकुमार कल्यान की शिकायत पर्र आई-20 कार के चालक अमित गौड़ के खिलाफ आईपीसी-279, 337 सहित उतावलेपन, लापरवाही से ड्राइविंग करने पर आईपीसी-304,ए के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनका साला दविदंर सिंह मारुति कार से रिश्तेदार सोनम शर्मा को मटौर चौक से मोहाली के फेस-11 ले जा रहा था। उक्त लाइट प्वाइंट के समीप पहुंचने पर सेक्टर-50, 51 की तरफ से आई-20 कार से आए आरोपी अमित गौड़ ने मारुति कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों कार कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।