फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शराबी पति ने पत्नी को चाकू से मार किया घायल

शराबी पति ने पत्नी को चाकू से मार किया घायल

Mon, 08 Apr 2019 11:35 AM IST
पंचकूला Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
शराबी पति ने पत्नी को चाकू से मार किया घायल
रामदरबार फेज-2 में शुक्रवार देर रात नशे में धुत एक शराबी पति ने पत्नी और बच्चों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर पत्नी को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात के समय महिला का छह साल का बेटा चिल्लाता रहा, पापा मम्मी को मत मारो मगर वह नहीं माना। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जीएमसीएच-32 में दाखिला करवाया, जहां उसे 8 टांके लगे हैं। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी विक्की (42) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रामदारबार फेस-2 निवासी सरोज (30) ने बताया कि पति हमेशा मारता पीटता रहता था। इससे वह परेशान होकर अपने दो बच्चों अनमोल (8) और आर्यन (6) के साथ रामदरबार फेज-2 स्थित एक किराए के मकान में रहने लगी। शुक्रवार देर रात करीब सवा बारह बजे मामूली विवाद को लेकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव करते समय बेटे की अंगुली में मामूली चोट भी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed