फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नहीं पकड़ पाई पुलिस मौली गांव गोली कांड का एक भी आरोपी

नहीं पकड़ पाई पुलिस मौली गांव गोली कांड का एक भी आरोपी

Thu, 10 May 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नहीं पकड़ पाई पुलिस मौली गांव गोली कांड का एक भी आरोपी
मौली गांव गोलीकांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन

29 अप्रैल की रात आरोपियों ने युवकों पर की थी फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा।
मौली गांव में 29 अप्रैल की रात साढ़े 11बजे गुग्गा माड़ी मंदिर के पास खड़े युवकों पर फायरिंग करने वालों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस गोलीकांड में घायल तीन लोगों में से एक युवक विकास की मौत भी हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले में हत्या की धारा जोड़ने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम हरियाणा भेजी गई है।
गांव के लोगों में दहशत है कि खुलेआम गोलियां चलाने वालों को पुलिस गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। जबकि गोली चलाने वालों की पहचान भी हो चुकी है। सभी आरोपी बदमाश प्रवृति के हैं। इस मामले में मौलीजागरां के थाना प्रभारी कपिल देव का कहना कि अभी भी आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें जींद और हिसार भेजी गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो की 29 अप्रैल की रात दो दर्जन से ज्यादा राजीव कॉलोनी के लोगों ने मौली गांव में घुस कर गुग्गा माड़ी मंदिर के सामने खड़े युवकों पर फायरिंग की थी। जिससे शादी में शरीक होने आए विकास, रवि और सचिन गोली लगने से घायल हो गए थे। जबकि उपचार के दौरान छह मई को विकास की पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या के लिए उकसाने वाला भी पकड़ से बाहर
मनीमाजरा। मौली गांव में दलबीर सिंह ने सात अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले दलबीर सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखकर दो लोगों द्वारा 7 लाख 60 हजार रुपये न देने की बात कही थी। उसने हरप्रीत और लक्की को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया था। मौलीजागरां पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। दलबीर सिंह के पिता अजायब सिंह का कहना कि एक महीना बीत गया। पुलिस ने दोनों में से किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि वह पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर दोनों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा चुके हैं। अजायब सिंह (75) का कहना कि उनकी पत्नी बीमार होने के कारण बेड पर पड़ी हैं। पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही, क्योंकि हरप्रीत का रिश्तेदार पुलिस विभाग में है। अजायब सिंह का कहना उनका पूरा परिवार तबाही की कगार पर है। अगर अब पुलिस ने उनकी मदद न की तो वह भी आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं मौलीजागरां थाना प्रभारी कपिल देव का कहना कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इनमें से हरप्रीत खरड़ का रहने वाला है, जबकि लक्की रामदरबार का। दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed