फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवक से चाकू की नोक पर लूट

युवक से चाकू की नोक पर लूट

Sun, 07 Oct 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
युवक से चाकू की नोक पर लूट
ट्रिब्यून चौक पर डिलीवरी ब्वाय को चाकू दिखाकर तीन हजार और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

शनिवार शाम को तीन शातिरों ने अंजाम दी वारदात, सीसीटीवी खंगाले में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ट्रिब्यून चौक पर शनिवार शाम 5 बजे एक डिलीवरी ब्वाय से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर 3 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। आरोपियों ने वारदात को उसे समय अंजाम दिया, जब पीड़ित सिलेंडर की डिलीवरी करने जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस को शिकायत में पीड़ित अरुण (35) ने बताया कि वह मौलीजागरां में रहता है। वह सेक्टर-20 स्थित भाटिया गैस एजेंसी का डिलीवरी ब्वाय का काम करता है। शनिवार शाम करीब 5 बजे ऑटो से सिलेंडर लेकर डिलीवरी देने जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-32 से ट्रिब्यून की चौक के बीच पहुंचा तो बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका ऑटो रुकवा कर बोला कि उन्हें जीरकपुर जाना है, जब रास्ता बताने लगा तो इस बीच आरोपियों ने उसके पेट पर चाकू लगा दिया। आरोपियाें ने बोला कि जो कुछ है हमें दे दो, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद वहां तीसरा आरोपी आया और उसकी जेब से जबरन 3 हजार रुपये और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे वह किसी भी आरोपी का चेहरा नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed