फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला राज भवन पहुंचा

कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला राज भवन पहुंचा

Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला राज भवन पहुंचा
फोटो सहित
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का काफिला राजभवन पहुंचा
-सांसद, हरियाणा के मुख्यमंत्री, पंजाब के वित्त मंत्री, प्रशासक के सलाहकार व मेयर ने पुष्प भेंट कर किया राष्ट्रपति का स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार दोपहर वायु सेना के विशेष विमान से करीब सवा तीन बजे टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। सांसद किरण खेर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार परिमल राय और चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल ने राष्ट्रपति को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। करीब तीन बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रपति का काफिला कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच एयरपोर्ट से राजभवन के लिए निकला। काफिले में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और जैमर सहित विशेष सुरक्षा कर्मी और यूटी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। रूट पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को काफिला गुजरने से कुछ मिनट पहले ही लाइन-अप कर दिया गया। काफिला एयरपोर्ट से निकलकर ट्रिब्यून चौक से होते हुए सेक्टर-26/7 के चौक से होकर कड़े पहरे में पंजाब राजभवन पहुंचा। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मी भी सतर्कता से ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी तालमेल बनाए रखा। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से कुछ मिनट पहले ही तीन दिशाओं से आते ट्रैफिक को रोका गया और उस दौरान कुछ-कुछ मिनटों के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed