फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस ने दबोचा स्नैचर

पुलिस ने दबोचा स्नैचर

Tue, 22 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचा स्नैचर
सफाईकर्मी से मोबाइल झपटने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

13 जनवरी को दो युवकों ने झपटा था मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 के लाइट प्वाइंट पर स्वीपर से मोबाइल झपटने वाले दूसरे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी आकिफ अली (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पुलिस स्नैचर सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बीते 13 जनवरी की सुबह जीएमएसएच-16 में सफाईकर्मी का काम करने वाले अजय कुमार से दो स्नैचर मोबाइल झपट कर फरार हो गए थे। आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी स्नैचर सुखविंदर को गिरफ्तार कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। आरोपी की निशानदेही पर सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर शिव चरन की अगुवाई में दूसरे स्नैचर आकिफ अली को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed