फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आठ करोड़ रुपये के शेयर धोखाधड़ी से ट्रांसफर, बहन-पिता और मामा पर केस दर्ज

आठ करोड़ रुपये के शेयर धोखाधड़ी से ट्रांसफर, बहन-पिता और मामा पर केस दर्ज

Thu, 27 Sep 2018 10:54 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
आठ करोड़ रुपये के शेयर धोखाधड़ी से ट्रांसफर, बहन-पिता और मामा पर केस दर्ज
पंजाब और शिमला के लिए
विज्ञापन

----------------------------

आठ करोड़ के शेयर धोखाधड़ी से ट्रांसफर, बहन-पिता व मामा पर दर्ज कराया केस
सबहेड
सोलन, शिमला और चंडीगढ़ में हैं परिवार के होटल-रिजॉर्ट, लंबे समय से चल रहा प्रॉपर्टी विवाद
-

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोलन-चंडीगढ़ और शिमला में होटल चला रहे सेक्टर-35 निवासी एक कारोबारी पर उनके बेटे ने ही धोखाधड़ी कर आठ करोड़ रुपये के शेयर ट्रांसफर कराने का केस दर्ज कराया है। बेटे ने पिता समेत बहन और मामा को भी इस धोखाधड़ी में संलिप्त बताया है। काफी समय पहले की गई शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों में शिकायतकर्ता अंकित गुप्ता के पिता एवं शिमला के हिमानी होटल के संचालक दिनेश गुप्ता, लुधियाना निवासी बहन और सोलन के द मॉल स्थित हिमानी रिजॉर्ट के संचालक एवं शिकायतकर्ता के मामा गगन अग्रवाल शामिल हैं। पुलिस जांच के मुताबिक परिवार के उक्त सभी सदस्य होटल-रिजॉर्ट के सालों पुराने बिजनेस को एकसाथ चलाते रहे हैं। कुछ समय पूर्व दिनेश गुप्ता और उनके बेटे अंकित गुप्ता के बीच विवाद बढ़ने शुरू हुए। इस बीच कई बार दोनों के बीच समझौते भी होते गए लेकिन नए से नए विवाद पनपने लगे। बीते समय सेक्टर-35 निवासी अंकित गुप्ता ने यूटी पुलिस को शिकायत दी कि हिमानी रिजॉर्ट प्राइवेट लि. के आठ करोड़ रुपये के कुल 5637 शेयर उनके पिता दिनेश गुप्ता सहित बहन और मामा ने धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए। बकौल शिकायतकर्ता ओरिजनल शेयर उनके पास अब भी हैं। मामले की जांच काफी देर तक लंबित रही और फिर कानूनी राय लेने के बाद ईओडबल्यू विंग के पुलिसकर्मियों ने उक्त आरोपियों के खिलाफ योजनाबद्घ तरीके से धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया। हालांकि पुलिस ने किसी आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed