{"_id":"5af71a654f1c1be9408b4c41","slug":"51526143589-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"hinsa","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
hinsa
Updated Sat, 12 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
जनरल समाज की चेतावनी, गुंडों को गिरफ्तार करो
जनरल समाज मंच ने 16 मई को फगवाड़ा में बुलाई जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। जनरल समाज मंच कोर कमेटी की बैठक फगवाड़ा प्रधान एडवोकेट विजय शर्मा के कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से 16 मई दिन बुधवार को जनरल समाज की आम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए जनरल समाज मंच के पंजाब प्रधान फतेह सिंह व महासचिव गिरीश शर्मा ने बताया कि शहर में करीब दो महीने से जातिय तनाव बना हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार दलित तुष्टिकरण की नीति पर चल कर जनरल समाज से सरेआम धक्केशाही कर रही है। आए दिन जनरल समाज के किसी न किसी व्यक्ति को किसी न किसी रूप में दलित समाज के गुंडे निशाना बना रहे हैं, जिस कारण लोग डर के साये में हैं। यह देखते हुए 16 मई को बाद दोपहर 3 बजे गुप्ता पैलेस जीटी रोड फगवाड़ा में आम सभा के आयोजन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आम सभा का उद्देश्य सरकार को अंतिम चेतावनी देना है कि अगर 2 अप्रैल के भारत बंद से लेकर अब तक फगवाड़ा में घटे विभिन्न घटनाक्रमों में आरोपी दलित नेताओं व गुंडागर्दी करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई न हुई तो जनरल समाज के हजारों लोग सड़कों पर उतर कर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि 16 मई की विशाल जनसभा में जाट सभाओं, ब्राह्मण सभाओं, क्षत्रित सभाओं, वैश्य सभाओं के अलावा विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के जनरल समाज से संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भारी संख्या में शामिल होंगे।