फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वीकेंड पर गए परिवार के घर डायमंड घड़ी समेत हजारों की नकदी चोरी

वीकेंड पर गए परिवार के घर डायमंड घड़ी समेत हजारों की नकदी चोरी

Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर गए परिवार के घर डायमंड घड़ी  समेत हजारों की नकदी चोरी
परिवार गया घूमने, घर से हीरे
विज्ञापन

सोने की घड़ी व नकदी चोरी

-पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-11बी स्थित एक घर से हीरे और सोने की घड़ी समेत 30 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार शहर से बाहर घूमने गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मंदीप सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को सेक्टर-11बी स्थित मकान नंबर 719 के फर्स्ट फ्लोर को उन्होंने किराए पर लिया था। वह परिवार के साथ रहते हैं। बीते 2 मार्च को वह परिवार के साथ शहर के बाहर घूमने चले गए। सोमवार शाम जब वह वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। उन्होेंने बताया कि उनके घर से एक क्रिस्टल ब्रेसलेट, तीन घड़ी, एक डायमंड घड़ी, एक सोने की घड़ी, तीस हजार नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गए हैं। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed