फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मारपीट करके पांच हजार रुपया और मोबाइल छीना

मारपीट करके पांच हजार रुपया और मोबाइल छीना

Fri, 18 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करके पांच हजार रुपया और मोबाइल छीना
मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना
विज्ञापन

मनीमाजरा। मौली जागरां कांप्लेक्स के पीछे रेलवे यार्ड पर वीरवार रात को साढ़े आठ बजे 5-6 युवकों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट करके पांच हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया। रेलवे पुलिस ने लूट का शिकार हुए पवन कुमार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी के जिला अमेठी और हाल मे विकास नगर में किराये के मकान में रहने वाले पवन कुमार (22) ने शिकायत दी कि वह प्लंबर का काम करता है। वीरवार रात साढ़े आठ बजे अपने साइकिल से सेक्टर-16 के अस्पताल से वापस आ रहा था। वह रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन के पास से निकल रहा था तभी वहां खड़े 5-6 लड़कों ने उसको रोककर मारपीट की और उसकी जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल निकाल कर फरार हो गए। इन युवकों में से एक के पास चाकू भी था। मारपीट में पवन कुमार के हाथों पर चोट आई है। जीआरपीएफ पुलिस ने पवन कुमार का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed