फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई हास्पिटल अटेंडेंक के बेटे ने लगाया फंदा

पीजीआई हास्पिटल अटेंडेंक के बेटे ने लगाया फंदा

Tue, 13 Nov 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई हास्पिटल अटेंडेंक के बेटे ने लगाया फंदा
बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला से झपटा आई फोन और 10 हजार
विज्ञापन

स्नैचिंग के बाद मोबाइल फेंका लेक के पास, बरामद
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में बाइक सवार दो युवकों ने सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे एक बुजुर्ग महिला से आई-फोन और 10 हजार रुपये झपट लिए। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला मार्केट से अपने घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने जब उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह सुखना लेक के पास एक युवके के पास मिला। मोबाइल मिलने के बाद बुजुर्ग महिला ने मामले की शिकायत देने से इंकार कर दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया और सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-8 में एक बुजुर्ग महिला से स्नैचिंग हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर और सेक्टर-3 थाना पुलिस टीम ने पहुुंचकर 67 वर्षीय ज्योतन के बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-8 में रहती हैं। दोपहर को वह मार्केट से वापस घर लौट रही थी। इतने में बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और हाथ में लिए पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में आई फोन मोबाइल, दस हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। इसके बाद पुलिस टीम ने उस महिला के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो एक लड़के ने रिसीव किया और बोला कि उसे यह फोन सुखना लेक के पास गिरा मिला। इसके बाद पीसीआर लेक पहुंची और उस युवक से पूछताछ कर वेरिफाई करने के बाद मोबाइल लेकर पीड़िता को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने लिखित में शिकायत दी है कि उसे इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed