{"_id":"5c40e0e9bdec22739950b5bb","slug":"31547755753-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट कार से पुलिस ने पकड़ी 46 बॉक्स शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्विफ्ट कार से पुलिस ने पकड़ी 46 बॉक्स शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विफ्ट डिजायर में लोड 46 पेटियां देशी शराब छोड़ चालक फरार
- ड्रंकन एंड ड्राइव के नाके पर चेकिंग के दौरान की घटना
- मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-45/46/49/50 के लाइट प्वाइंट के पास ड्रंकन एंड ड्राइव के नाके पर युवक स्विफ्ट डिजायर कार छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें से 46 पेटियां देशी शराब बरामद हुई। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर रंजीत सिंह कि शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। सेक्टर-45/46/49/50 के लाइट प्वाइंट के पास ट्रैफिक पुलिस ने ड्रंकन एंड ड्राइव का नाका लगाया था। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां से स्विफ्ट डिजायर कार नंबर (पीबी13 बीसी 2655) गुजर रही थी। पुलिस ने कार को साइड में लगवाकर जांच शुरू की, इतने में चालक कार छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 46 पेटियां देशी शराब बरामद हुई। पुलिस अब कार नंबर की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब को कहां से लाया जा रहा था और कहां सप्लाई करना था।