फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक दिन की मिली बच्ची

एक दिन की मिली बच्ची

Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एक दिन की मिली बच्ची
सेक्टर-23 में घर के बाहर मिली एक दिन की बच्ची
विज्ञापन

सबहेड
लोगों की सूचना पर पुलिस ने जीएमसीएच-16 पहुंचा, मां-बाप की तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-23 में एक मकान के बाहर एक दिन की बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची को कपड़े में लपेटकर कोई मकान की दीवार के पास रख गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मकान और आसपास के लोग पहुंचे और बच्ची के माता-पिता की तलाश की लेकिन काफी देर तक किसी के नहीं आने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को जीएमसीएच-16 ले गई, जहां डॉक्टरों की देखरेख में बच्ची को रखवा दिया गया है।

रविवार को कंट्रोल रूम में सूचना आई कि सेक्टर-23 स्थित मकान नंबर-1656 के बाहर एक बच्ची कपड़े में लिपटी हुई पड़ी है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सेक्टर-22 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि मकान की दीवार के पास एक नवजात बच्ची पड़ी थी। बच्ची के माता-पिता को ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन किसी के नहीं आने पर सूचना पुलिस को दी गई। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची एक दिन पहले जन्मी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जहां बच्ची मिली है, उसके आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि बच्ची को लावारिस छोड़ने वालों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed