{"_id":"5c140c2bbdec22572601377e","slug":"21544817707-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा किसी अन्य से दिलवाकर नौ वर्ष तक करता रहा ईएसआई कॉरपोरेशन में बतौर एलडीसी नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा किसी अन्य से दिलवाकर नौ वर्ष तक करता रहा ईएसआई कॉरपोरेशन में बतौर एलडीसी नौकरी
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी अन्य से परीक्षा दिलवाकर नौ वर्ष तक करता रहा नौकरी
ईएसआई कारपोरेशन में एलडीसी के पद पर रहा तैनात
विभागीय जांच में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-19 मध्य मार्ग स्थित स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन, रीजनल ऑफिस इंप्लाइज, डिप्टी डायरेक्टर एडमिन सोनल गुलाटी की शिकायत पर पुलिस ने विभाग के उस कर्मचारी पर धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है, जो भर्ती प्रक्रिया में किसी अन्य से परीक्षा दिलवाकर विभाग में नौ वर्ष तक बतौर लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) नौकरी करता रहा। आरोपी की पहचान यूडीसी, सब-रीजनल ऑफिस, ईएसआई को लुधियाना में कार्यरत संतोष कुमार के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस विभाग की पब्लिक विंडो पर बीते वर्ष 11 अक्टूबर को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि ईएसआई कारपोरेशन ने एलडीसी के पद पर भर्ती के लिए इश्तिेहार देकर आवेदन मांगे थे। आरोपी संतोष कुमार ने एक अगस्त 2009 को नौकरी के लिए आवेदन किया था। आरोपी को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भेजा गया था। सेक्टर-8 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा करवाई गई थी। इस दौरान आरोपी ने अपने स्थान पर किसी अन्य से परीक्षा दिलवाई थी। घोषित परिणाम में वह सफल रहा और फिर विभाग ने उसे सब-रीजनल ऑफिस, ईएसआई कारपोरेशन में बतौर एलडीसी के पद पर अप्वाइंट किया था। आरोपी के फर्जीवाड़े का पता लगने पर ईएसआई कारपोरेशन ने जांच की तो संतोष कुमार पर लगे आरोप सही पाए गए। अब शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी-419 के तहत केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।