{"_id":"5c817e36bdec22142a71ee46","slug":"201551990326-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ निगलने वाले युवक की हालत खतरे से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ निगलने वाले युवक की हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन
नशीला पदार्थ निगलने वाले
किशोर की हालत खतरे से बाहर
किशोर के सुसाइड नोट की लिखावट की होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना की एसएचओ पूनम दिलावरी पर तंग करने और एसआई अवतार समेत दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुंह पर पेशाब उड़ेलने के आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ निगलने वाले किशोर (17) की हालत वीरवार को खतरे से बाहर बताई गई। मामले की जांच एसपी (सिटी) निहारिका भट्ट को सौंपी गई है। किशोर के स्वस्थ होने पर एसपी उससे बातचीत करेंगी। मामले की जांच में किशोर की लिखावट का उसके सुसाइड नोट की लिखावट से भी मिलान किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच में जुटे हैं। किशोर ने आरोप लगाए थे कि सेक्टर-26 थाने की एसएचओ पूनम दिलावरी और एसआई अवतार सिंह उसे 5-6 महीने से तंग कर रहे थे। एसआई अवतार सिंह और पुलिसकर्मी रितेश ने उससे मारपीट कर कार में उसके मुंह पर पेशाब भी उड़ेला था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे शहर छोड़कर चले जाने की धमकी दी थी। ऐसा नहीं करने पर नशे के झूठे केस में डालने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
कार मैकेनिक से मारपीट में आरोपी है किशोर
18 सितंबर 2018 को मनीमाजरा निवासी कार मैकेनिक परमजीत सिंह (47) से मारपीट करने, पगड़ी उतारने, चेहरे पर सिगरेट का धुआं छोड़ने और दुकान का बोर्ड उतारने के तहत थाना-26 में चोरी व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज केस में आरोपियों में वसीम, पप्पू उर्फ जुबेर, आसिफ और अन्य के साथ किशोर भी आरोपी है। पुलिस ने मो. वसीम, जुबेर उर्फ पप्पू और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन किशोर को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। बकौल पुलिस, बीती 19 जनवरी को थाने के चौक के समीप पूछताछ के बाद किशोर को उसके मामा के सुपुर्द किया गया था।