{"_id":"5ccb5535bdec22075d238a2b","slug":"191556829493-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
मनीमाजरा। ज्यादा शराब पीने से रोकने पर नाराज एक युवक ने बुधवार रात को छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अमरेश सिंह तिवारी के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। उसके परिवार वाले अकसर उसे शराब पीने से मना करते थे। बुधवार को भी अमरेश ने शराब पीना शुरू कर दिया। उसे शराब पीते देख उसके बड़े भाई ने उसे डांट लगाते हुए शराब न पीने की हिदायत थी। इसके नाराज होकर अमरेश अपने कमरे में चला गया और कमरे में जाकर छत पर लगी हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब भाई उसे खाने के लिए बुलाने गया तो अमरेश छत से लटक रहा है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका संस्कार कर दिया गया।