फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सैलून संचालिका गई शॉपिंग के लिए, पीछे से घर में हुई गहनों और कैश की चोरी

सैलून संचालिका गई शॉपिंग के लिए, पीछे से घर में हुई गहनों और कैश की चोरी

Sat, 19 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
सैलून संचालिका गई शॉपिंग के लिए, पीछे से घर में हुई गहनों और कैश की चोरी
दिन-दहाड़े सैलून संचालिका के घर से चोरों ने उड़ाए नगदी और गहने
विज्ञापन

-अलमारी से 22 हजार नकद, हीरे और सोने-चांदी के गहने चुराए
-पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, नहीं मिला आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-27डी में दिनदहाड़े सैलून संचालिका के घर से चोरों ने 22 हजार नकद, हीरे की ईयर रिंग, ईयर चेन, सोने के लॉकेट, 10-12 चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब परिवार मार्केट में शॉपिंग करने गया था। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

वारदात वीरवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता अनीता बजाज ने बताया कि वह सेक्टर-27डी स्थित मकान नंबर 3196 में परिवार के साथ रहती हैं। उनका सैलून का बिजनेस है। बीते वीरवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के साथ मार्केट में शॉपिंग के लिए गई थी। वहां से करीब 12 बजकर 30 मिनट पर घर वापस लौटी। देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने फौरन आलमारी को चेक किया तो उसमें रखे 22 हजार कैश, हीरे की ईयर रिंग, ईयर चेन, सोने के लॉकेट, गिन्नी, 10-12 चांदी के सिक्के गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़ित और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का जल्द से जल्द सुराग लग सके। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed