फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बठिंडा

बठिंडा

Sat, 16 Mar 2019 10:31 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा
लोकसभा चुनाव निष्पक्ष करवाने के लिए हम वचनबद्ध : डीजीपी
विज्ञापन

बठिंडा में बोले डीजीपी, अलग से 350 कंपनियों की मांग केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी
अमन कानून बरकरार रखने के लिए 80 हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्ष करवाने के लिए सुरक्षा को लेकर डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बठिंडा में सात जिलों की पुलिस के साथ बैठक कर उन्हें नशों के प्रयोग को रोकने के लिए निर्देश जारी किए।
पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि चुनावों में धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी, नशे और पैसे देने पर पूरा कंट्रोल किया जाएगा। पंजाब में 400 पुलिस स्टेशन हैं और अलग से एसटीएफ, सिट और अन्य विंग काम कर रहे हैं। दो वर्ष के दौरान 14 हजार एफआईआर दर्ज हुई और 26 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय से पंजाब के लिए 350 अलग से कंपनियों की मांग की गई है। इसमें कुछ फोर्स पहुंच चुकी है और बाकी भी आ जाएगी। शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव करवाने के लिए 80 हजार मुलाजिम तैनात रहेंगे और किसी को भी गड़बड़ी और धक्केशाही करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यदि कोई चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ हर संभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पंजाब में सिर्फ 5-6 गैंगस्टर बचे हैं, जिनमें मुख्य तौर पर हरी चट्ठा और जैपाल शामिल है। इन्हें मुख्य धारा में शामिल होने के लिए कहा है। इनके परिवारों को भी बताया गया है, नहीं तो इनका अंजाम भी बाकी गैंगस्टरों जैसा होगा।

जेलों में सीआरपी को तैनात करने के बारे में डीजीपी ने बताया कि यह फैसला पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हार्डकोर अपराधियों को सीआरपी बेहतर ढंग से संभाल सकती है। इस मौके पर उनके साथ एसटीएफ मुखी गुरप्रीत दयो, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह, आईजी बठिंडा एमएफ फारूकी, एसएसपी बठिंडा डॉ. नानक सिंह, एसएसपी मुक्तसर, एसएसपी मानसा, एसपी सिटी जसपाल सिंह, डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाना, सिटी-2 करनशेर सिंह बराड़, एआईजी एसटीएफ के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद थे।



क्कद्धशह्लश 16ड्ढह्लस्रद्ध5
-प्रत्रकार संमेलन के दौरान संबोधित करते हुए डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता। मीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed