फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशा तस्करी के तार अफगानिस्तान से जुड़े

नशा तस्करी के तार अफगानिस्तान से जुड़े

Fri, 31 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्करी के तार अफगानिस्तान से जुड़े
अफगानिस्तान से जुड़े पंजाब में हो रही हेरोइन तस्करी के तार
विज्ञापन

एसटीएफ ने एक किलोग्राम हेरोइन समेत नाईजीरियन दबोचा
आरोपी बोला-अफगान नागरिक से हेरोइन लेकर करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब में चल रहे नशे के कारोबार के तार दिल्ली से होते हुए अफगानिस्तान से जुड़ गए हैं। नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने एक नाईजीनियन को एक किलोग्राम हेरोइन समेत वीरवार को काबू किया है। हेरोइन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह दिल्ली से अफगानी नागरिक से हेरोइन लेकर पंजाब में सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान अस्टिन हाल निवासी भगवती गार्डन नई दिल्ली के रूप में हुई। एसटीएफ के एआईजी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।
एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी मोहाली रेलवे स्टेशन से बाबा व्हाइट हाउस साइड आ रहे हैं। इसके बाद सब इंस्पेक्टर राम दर्शन की अगुवाई वाली टीम ने आरोपियों को तीन-पांच की लाइटों पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी टूरिस्ट वीजा पर आया था इंडिया
आरोपी ने बताया कि वह मूलरूप से नाईजीरिया का रहने वाला है। चार अगस्त 2017 को वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। यहां पर उसने भगवती गार्डन में मकान किराये पर ले लिया। सितंबर 2017 में वीजा खत्म हो गया था। आरोपी ने बताया कि इसके बाद उसका पासपोर्ट गुम हो गया। साथ ही वह दिल्ली में एक सैलून में काम करने लग पड़ा। द्वारिका मोड़ पर उसकी मुलाकात एक अफगानी नागरिक से हुई। उसकी बातों में आकर उससे हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सौ में खरीदकर दो हजार में बेचता था
आरोपी ने बताया कि अफगानी व्यक्ति से आठ सौ रुपये से हेरोइन लेकर पंद्रह से दो हजार रुपये प्रति ग्राम बेचता था। वह लगातार दो महीने से हेरोइन सप्लाई करता था। एसटीएफ ने कहा अब वह उसका नेटवर्क तलाश रहे हैं।

अब तक 22 से अधिक नाईजीरियन पकड़े
हेरोइन तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ काफी सख्त हो गई है। एक महीने में दूसरा बड़ा मामला है, जब एक किलोग्राम हेरोइन समेत किसी आरोपी को पकड़ा गया। अब तक 22 से अधिक नाईजीरियन और अफ्रीकी लोग पकड़े जा चुके हैं। दूसरी तरफ एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास नशा तस्करी करने वालों की कोई जानकारी हो तो उन्हें सूचित करे। जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed