फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल को कार चालक ने मारी टक्कर, घायल

कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल को कार चालक ने मारी टक्कर, घायल

Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल को कार चालक ने मारी टक्कर, घायल
नोट: फोटो सहित
विज्ञापन


कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल को कार चालक ने मारी टक्कर, घायल
आरोपी चालक टक्कर मारकर फरार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 फर्नीचर चौक के समीप वीरवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। कार चालक हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया।

सूचना पाकर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने घायल पुलिसकर्मियों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। घायलों की पहचान कांस्टेबल अनिल और हेड कांस्टेबल अजीत के रूप में हुई है। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। घायल पुलिसकर्मियों से शिकायत मिलने पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक थाना पुलिस आरोपी की कार नंबर या उसकी पहचान पता लगाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। घायल पुलिसकर्मी उक्त चौक के समीप बाइक पर थे कि उसी दौरान दूसरी दिशा से तेज रफ्तार में आए कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed