{"_id":"5b3d2e604f1c1bad288b4b33","slug":"191530736224-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 वर्ष की आयु में शादी करने पर युवक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 वर्ष की आयु में शादी करने पर युवक पर केस दर्ज
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 वर्ष की आयु में शादी की, युवक पर केस दर्ज
-आरोपी को फिलहाल नहीं किया गया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शादी के लिए निर्धारित आयु 21 वर्ष से कम में शादी करने पर थाना सारंगपुर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्रोहाइबेशन ऑफ चाइल्ड मैरिज एक्ट-2006 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट के निर्देशों पर केस दर्ज किया। युवक की पहचान धनास की मिल्क कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय राजिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पाया कि जिस समय राजिंदर ने शादी की, उस दौरान उसकी आयु 19 साल थी, जबकि युवती की आयु अठारह वर्ष से अधिक थी। पुलिस ने आरोपी युवक के शादी की तारीख से लेकर उसके शैक्षणिक सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। इसमें आरोपी की आयु शादी की तारीख को 19 वर्ष होने का पता लगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी राजिंदर को गिरफ्तार नहीं किया है। कोर्ट के निर्देशों पर इससे पहले सेक्टर-11 थाना पुलिस ने भी 21 वर्ष से कम आयु में शादी करने के एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।