फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फर्जीवाड़ा कर दोपहिया लोन हासिल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा कर दोपहिया लोन हासिल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर दोपहिया लोन हासिल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज पर लोन कराने में दलाल सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

भारी संख्या में दोपहिया वाहन बरामद, पुलिस ने पांच दिन का रिमांड लिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
फर्जी दस्तावेज पर दोपहिया वाहनों के लिए लोन के मामले में पुलिस ने दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आपरेशन सेल ने आरोपियों के पास से भारी संख्या में दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने अदालत से पांचों आरोपियों का 5 दिन का रिमांड लिया है। इनकी पहचान हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी सुरजीत सिंह, जीरकपुर स्थित ढकोली के दशमेश नगर निवासी सुखदेव सिंह और डेराबस्सी निवासी प्रदीप समेत अन्य के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर फर्जी दस्तावेज पर लोगों को दिलाए गए कई दोपहिया वाहन पुलिस बरामद कर चुकी है। गैंग का फर्जीवाड़ा रामदरबार फेस-1 निवासी रविंदर नामक व्यक्ति के शिकायत करने पर पकड़ा गया। इनके खिलाफ सेक्टर-31 थाने में योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ में खुलासे के बाद बैंक से फर्जीवाड़े का रिकॉर्ड हासिल करने में जुटी है ताकि उन सभी वाहनों को बरामद किया जा सके, जो आरोपियों ने आम लोगों के दस्तावेजों के आधार पर अपने ग्राहकों को दिलवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed