{"_id":"5a7dfd7d4f1c1b4d588b7be6","slug":"191518206333-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर पर शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर पर शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने का आरोप
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैैंक मैनेजर पर शादी का झांसा देकर युवती से रेप का आरोप
गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
युवती प्रेस कांफ्रेंस कर सोमवार तक केस दर्ज नहीं हुआ तो करेगी एसएसपी ऑफिस पर भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंचकूला स्थित सरकारी बैंक के मैनेजर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने छह महीने तक उसे अपना शिकार बनाया। इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी लेकिन आरोपी ने अपनी रसूख का इस्तेमाल कर कार्रवाई नहीं होने दी। युवती ने इस संबंध में अब एसएसपी मोहाली को शिकायत दी है। वहीं, साफ किया है कि अगर आरोपी पर केस दर्ज नहीं किया गया तो वह सोमवार से एसएसपी ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी।
युवती ने शुक्रवार को फेज-चार स्थित मोहाली प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर मैनेजर पर आरोप लगाए। युवती का कहना है कि वह मूलरूप से तरनतारन (अमृतसर) की रहने वाली है। उसने विदेश जाने के लिए जालंधर निवासी दविंदर नाम के एक ट्रेवल एजेंट से संपर्क किया। उसी ने आरोपी से यह कहकर मिलवाया था कि वह एक नामी सरकारी बैंक के पंचकूला स्थित ब्रांच में मैनेजर हैं और विदेश जाने के लिए उसका एजुकेशन लोन करवा देंगे।
आरोपी ने ऐसे बनाया रेप का शिकार
आरोपी ने उसे कहा कि लोन की प्रोसेस के लिए् उसे कई बार जीरकपुर आना पड़ेगा। पीड़िता के अनुसार, 9 जून 2017 को आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और झूठा वादा करते हुए उसे जीरकपुर में ही बिजनेस खोलने का झांसा दिया। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी के झांसे में आ गई। इसके बाद वह नामी सोसाइटी के फ्लैट में रहने लगी। आरोपी ने उस पर विश्वास बना लिया और उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ छह महीने तक बलात्कार करता रहा।
विज्ञापन
आरोपी की पहले भी हो चुकी थी मंगनी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की पहले मंगनी हो चुकी थी लेकिन उसने कहा था कि वह अपनी पहली मंगेतर से मंगनी तोड़कर उसके साथ शादी करेगा। वह उस पर विश्वास करती रही। इसी बीच जब वह गर्भवती हो गई तो बीते 26 जनवरी को आरोपी उसे छोड़कर चला गया। इस संबंध में उसने 27 जनवरी को जीरकपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन थाने वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
परिवार वालों ने भी तोड़ा रिश्ता
पीड़िता ने कहा कि उसके परिवार वालों को जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो उन्होंने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया। अब वह भी उसके साथ नहीं हैं। उसका परिवार काफी परेशानी में आ गया है। उसने इंसाफ की गुहार लगाई है।
क्या कहते हैं एसएसपी
मामला मेरे ध्यान में आया है। इस संबंधी डीएसपी डेराबस्सी पुरुषोत्तम बल को कार्रवाई के लिए शिकायत मार्क कर दी गई है। जल्द ही जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी, मोहाली