{"_id":"5c929bf6bdec2213ed0cba50","slug":"181553112054-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को स्कूल से वापस लाते समय युवक पर नशेड़ियों ने पिस्टल तान मोबाइल लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई को स्कूल से वापस लाते समय युवक पर नशेड़ियों ने पिस्टल तान मोबाइल लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित।
स्कूल से छोटे भाई को लेकर लौट रहे
किशोर पर बदमाशों ने तानी पिस्टल
- सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन पार्क के नजदीक दोपहर 1.30 बजे की वारदात
- गर्दन पर चाकू से वार कर छीना मोबाइल, नशे में धुत 4 को दबोचा
- एक आरोपी फरार, टॉय पिस्टल और चाकू बरामद, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-29 ट्रैफिक पुलिस लाइन पार्क के नजदीक स्कूल से छोटे भाई को लेकर वापस लौट रहे किशोर पर पांच बदमाशों ने पिस्टल तान दी। किशोर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गर्दन पर चाकू से हमला कर मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन नशे की ओवरडोज के चलते तीन आरोपी भागने में कामयाब नहीं हो सके और पेट्रोलिंग कर रही बीट बॉक्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि उनका एक साथी मोहित मोबाइल लेकर फरार हो गया। वारदात में किशोर के गर्दन पर चोटें आई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हल्लोमाजरा निवासी सन्नी, समीर, अजय और रोहन के रूप में हुई है।
वारदात बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इंडस्ट्रियल एरिया कॉलोनी नंबर चार निवासी 17 वर्षीय किशोर अपने भाई को सेक्टर-20 स्थित स्कूल से छुट्टी के बाद उसे वापस घर लेकर लौट रहा था। दोनों भाई सेक्टर-20 से ऑटो में बैठे और सेक्टर-29 में उतर गए। इसके बाद दोनों घर की ओर चल दिए। सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन पार्क के पास पहुंचे तो नशे में धुत पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल तानकर लूटपाट की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर आरोपी किशोर के गर्दन पर चाकू से वार कर मोबाइल लेकर भागने लगे। वारदात में किशोर के गर्दन पर चोटें भी आई हैं। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे चार आरोपी नशे की ओवरडोज के चलते लड़खड़ाने लगे। इतने में पेट्रोलिंग कर रहे सेक्टर-28 स्थित पुलिस बीट बॉक्स में तैनात कृष्ण, पीसीआर से लेडी कांस्टेबल सुदेश और विनोद के हत्थे चढ़ गए, जबकि वारदात में शामिल उनका एक साथी मोहित मोबाइल लेकर भागने में कामयाब हो गया।
टॉय पिस्टल और चाकू बरामद
वारदात के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आ गई। गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से पुलिस ने टॉय पिस्टल और चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है कि वह पिस्टल कहां से खरीदकर लाए हैं। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं आरोपी अन्य किसी वारदात में शामिल तो नहीं। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।